नेशनल पावरलिफ्टिंग में यूपी बना ओवरआल चैंपियन, पवन और अभिषेक बने स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया

सभी वर्गों की चैंपियनशिप पर यूपी का कब्जा, कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक

कानपुर। 12 से 14 मई के बीच तमिलनाडु के त्रिचीपल्ली मे सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर ,सीनियर एवं मास्टर्स पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 मे उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों क़ी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने अपने वर्ग मे जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक एवं 14 कांस्य पदक सहित कुल 59 पदक जीते। उत्तर प्रदेश टीम के पवन कुमार (लखनऊ) एवं अभिषेक कटियार (कानपुर) ने स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब जीता। खास बात ये रही कि उत्तर प्रदेश की टीम में सबसे ज्यादा पदक कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते।

विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान
उत्तर प्रदेश टीम ने सब जूनियर महिला एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं,  जूनियर महिला वर्ग मे उत्तर प्रदेश की टीम प्रथम, जूनियर पुरुष वर्ग मे द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर पुरुष वर्ग मे टीम द्वितीय स्थान पर, सीनियर महिला वर्ग मे तृतीय स्थान पर रही। वही मास्टर वर्ग मे पुरुष में टीम को दूसरा स्थान मिला, जबकि महिला वर्ग मे तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ल एवं उपाध्यक्ष रुमित सिंह सागरी, राजधर मिश्र, राजेश दीक्षित, सौरभ गौर, धीरेन्द्र सिंह, राकेश तिवारी, अनूप कुमार, नीरज कुमार, सुधांशु आर्य ने बधाई दी। उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश शुक्ल ने कहा की टीम के जोरदार प्रदर्शन पर सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

ये हैं विजेता खिलाड़ी
अभिषेक कटियार, शिवानी वर्मा, ऋषि यादव, आकर्षि कटियार, नैंसी कटियार, श्रिया गौर, सौरभ कुमार, खुशी राजपूत, आर्यन यादव। रजत पदक विजेता : राजेश दीक्षित, रिशु सिंह, दिव्य कटियार, भूमि चौरसिया, आकृति कटियार, नेहा कश्यप। कांस्य पदक: मनीष मिश्रा,जानशीन, सभी कानपुर पारुल, रजत पदक सहारनपुर।
अंकित कुमार हापुड़ कांस्य, धीरज शर्मा गाजियाबाद कांस्य, कृष्णा अरोड़ा रजत, शुभांकर रजत, रोहित हापुड़ रजत, राहुल यादव बनारस रजत, गौरव कुमार बरेली रजत, रजत नाथ बरेली कांस्य, प्रदुम्न रावत लखनऊ स्वर्ण, देवेंद्र नेहथानी स्वर्ण, पवन कुमार लखनऊ स्वर्ण, राजेश कुमार वर्मा लखनऊ स्वर्ण, अनूप कुमार सीतापुर रजत, वर्षा राठौर बरेली स्वर्ण, मनीष कुमार बरेली स्वर्ण, तहूरा जैदी बरेली रजत, रीता सिंह बरेली स्वर्ण, पारूल सहारनपुर रजत, सुनीता विश्वास लखनऊ स्वर्ण, चंद्र भान सिंह राणा लखनऊस्वर्ण, राहुल यादव लखनउ कांस्य, सूरज तिवारी लखनऊ रजत पदक।

Leave a Comment