- उत्तर प्रदेश हॉकी संघ ने किया चयन, चेन्नई में 1 से 8 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता
- पॉल देवेंद्र बने यूपी हॉकी टीम के कोच
Kanpur 2 August:
हॉकी प्रेमियों के लिए गौरव की बात है कि पॉल देवेंद्र को 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित की जा रही है।
उत्तर प्रदेश हॉकी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
इस जिम्मेदारी के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह और महामंत्री श्री रजनीश मिश्रा द्वारा पॉल देवेंद्र को औपचारिक रूप से नियुक्त किया गया। संघ ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए यह विश्वास जताया है।
खिलाड़ियों के मनोबल को मिलेगा संबल
पॉल देवेंद्र की नियुक्ति से यकीनन युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कोच के रूप में उनकी भूमिका न केवल रणनीति तक सीमित होगी, बल्कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाएगी।