CBSE जोनल राष्ट्रीय आर्चरी में पं0 दीन दयाल की टीम ने जीता कांस्य

 

  • अण्डर-19 बालक वर्ग इण्डियन राउंड के टीम इवेन्ट मे रामकृष्ण, दीपेन्द्र राठौर, विनायक शुक्ला, अमन शुक्ला ने हासिल किया तीसरा स्थान

कानपुर। 25 मे 27 अक्टूबर तक SDSM स्कूल टाटानगर (झारखण्ड) में आयोजित हुई CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे पं० दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय कानपुर‌ की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंदर सिंह यादव व महासचिव वैभव गौड ने बताया कि अण्डर-19 बालक वर्ग इण्डियन राउंड के टीम इवेन्ट मे विद्यालय की ओर से रामकृष्ण, दीपेन्द्र राठौर, विनायक शुक्ला, अमन शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कानपुर का गौरव बढ़ाया। इसी तरह व्यक्तिगत इवेंट इण्डियन राऊड में दीपेन्द्र राठौर ने चौथा स्थान हासिल कर आगामी CBSE की सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि 6 से 10 नवम्बर तक देहरादून (उत्तराखण्ड) में आयोजित होगी में प्रतिभाग करेगें।

इस मौके पर पं0 दीनदयाल विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी व विद्यालय के खेल प्रमुखों ने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment