“एक कदम प्रभु श्री राम के नाम” 14 फरवरी को

 

 

  • सीएसजेएमयू में गूंजेगा ‘रन फॉर राम’ का जयघोष
  • क्रीड़ा भारती का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्रभाव का संदेश

 

कानपुर, 11 फरवरी।

क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर द्वारा 14 फरवरी, शनिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में “एक कदम प्रभु श्री राम के नाम” संकल्प के साथ “रन फॉर राम” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है।

युवाओं में ऊर्जा और राष्ट्रभाव का संचार

आयोजन में शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवा और खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। क्रीड़ा भारती का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा

क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री श्रीमती नीतू कटियार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त सहभागी विद्यालयों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

अधिकाधिक सहभागिता की अपील

महानगर मंत्री श्री श्याम मिश्रा ने शहरवासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का सशक्त अभियान है।

Leave a Comment