रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज कर नेशनल यूथ बना विजेता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • पन्द्रहवीं स्व. के.एस. सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईएमसीसी को 48 रनों से हराकर नेशनल यूथ ने खिताब किया अपने नाम,

 

कानपुर 26 दिसम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पन्द्रहवीं स्व. के.एस. सक्सेना क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज कानपुर साउथ मैदान पर खेला गया। खिताबी मुकाबले में नेशनल यूथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएमसीसी क्लब को 48 रनों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

फाइनल मैच में नेशनल यूथ की जीत में अरमान तिवारी (48 रन) और रोहित कुमार गुप्ता (22 रन) की अहम पारियां रहीं, वहीं गेंदबाजी में धनेश चौहान (10 रन पर 3 विकेट), दिव्यांशु पाण्डे (23 रन पर 3 विकेट), अमित कुमार (14 रन पर 2 विकेट) और सर्वेश दुबे (19 रन पर 2 विकेट) ने विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

🔹 संक्षिप्त स्कोर

नेशनल यूथ : 129 रन, सभी आउट (29.5 ओवर)

अरमान तिवारी 48, रोहित कुमार गुप्ता 22, सर्वेश दुबे 17 रन

गेंदबाजी: रितेश यादव 23/3, आयुष 43/3, वीर 11/2

वाईएमसीसी क्लब : 81 रन, सभी आउट (26.5 ओवर)

उत्कर्ष तिवारी 17, आयुष शुक्ला 28*

गेंदबाजी: धनेश चौहान 10/3, दिव्यांशु पाण्डे 23/3, अमित कुमार 12/2, सर्वेश दुबे 19/2

परिणाम : नेशनल यूथ 48 रनों से विजयी

मैन ऑफ द मैच : सर्वेश दुबे

Leave a Comment