चंद्रा ट्रॉफी T20 में नेशनल यूथ और सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकैडमी की जीत

 

 

 

कानपुर, 10 फरवरी।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज दो मुकाबले खेले गए, जिनमें नेशनल यूथ क्लब और सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकैडमी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला: अरमान तिवारी की तूफानी पारी, नेशनल यूथ ने सोनेट क्लब को 9 विकेट से हराया 

पहलेमुकाबले में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सोनेट क्लब की टीम 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। सोनेट क्लब की ओर से आनंद ने 24 रन और सूर्यास्त ने 20 रन बनाए।

नेशनल यूथ क्लब की ओर से अभिषेक राय ने 3 विकेट, जबकि लक्ष्य मिश्रा और धनेश चौहान ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरमान तिवारी ने 68 रन और देवांश स्वरूप ने नाबाद 43 रन बनाए। सोनेट क्लब की ओर से अव्यक्त को एक विकेट मिला।

इस प्रकार नेशनल यूथ क्लब ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरमान तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें चंद्रा क्रिकेट अकादमी के Director नीरज वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरा मुकाबला: धनंजय यादव की अर्धशतकीय पारी, सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकैडमी ने भारत क्लब को 59 रन से हराया 

दिनके दूसरे मुकाबले में भारत क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकैडमी क्लब ने मयंक तिवारी के 52 रन और धनंजय यादव के 40 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत क्लब की ओर से सागर सिंह ने 2 विकेट और प्रिंस सोनी ने 1 विकेट लिया।

जवाब में भारत क्लब की टीम प्रिंस सोनी के 44 रन और रोहित के 31 रनों के बावजूद 18.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकैडमी की ओर से माधव थापक ने 3 विकेट, जबकि निष्कर्ष श्रीवास्तव और नितिन तोमर ने 2-2 विकेट झटके।

इस प्रकार सुपीरियर स्पीड स्पोर्ट्स अकैडमी क्लब ने यह मुकाबला 59 रन से जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धनंजय यादव को रेलवे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद सहीम हसन ने प्रदान किया। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment