नेशनल मास्टर्स स्विमिंग ने कानपुर के तैराकों का दबदबा, जीते 15 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य

 

  • गोवा के मडगांव में हुई प्रतियोगिता में 32 स्वर्ण, 14 रजत और 3 कांस्य के साथ यूपी ने हासिल किया ओवरऑल रनर अप

कानपुर। गोवा के मडगांव में 12 से 13 फरवरी के मध्य खेली गई छठवीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम 32 स्वर्ण, 14 रजत और 4 कांस्य जीतकर ओवरऑल रनर अप रही। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिन्होंने कुल 15 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक यूपी की झोली में डाले। कानपुर की ओर से डॉ अतुल बर्मन ने 80 से 84 किलो भार वर्ग में 2 स्वर्ण और एक रजत जीता। रंजना ने 65 से 69 किलो में 3 स्वर्ण, पंकज जैन ने 55 से 59 किलो में एक रजत और एक कांस्य अर्जित किया। प्रणय द्विवेदी ने 50 से 54 किलो में 3 स्वर्ण, राजेश कुमार ने 40 से 44 किलो में 3 स्वर्ण, रामकुमार ने 45 से 49 किलो में एक स्वर्ण, एक रजत, मोनू निषाद ने 35 से 39 किलो में एक स्वर्ण और 2 कांस्य के साथ डाइविंग में एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सौरभ भारद्वाज ने 30 से 34 किलो में 3 रजत और डाइविंग में एक स्वर्ण पदक जीता।

इसी तरह लखनऊ से नितिन वार्ष्णेय ने 55 से 59 किलो में 2 स्वर्ण, एक रजत, श्याम नारायण ने 60 से064 किलो में 3 स्वर्ण, मीनाक्षी ने 45 से 49 किलो में 2 स्वर्ण एक रजत पदक जीता। कुशीनगर से सत्य प्रकाश यादव ने 35 से 39 किलो में एक स्वर्ण, एक रजत और अविनाश शर्मा ने 25 से 27 किलो में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। गौतमबुद्धनगर से प्रेरणा चौहान 50 से 54 किलो में एक स्वर्ण और 2 रजत, जबकि मनोज शर्मा ने 50 से 54 किलो में एक स्वर्ण और 2 रजत जीते। वाराणसी से प्रमोद साहनी ने 40 से 44 किलो में 3 स्वर्ण और संतोष गुप्ता ने 45 से 49 किलो में 3 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम के मैनेजर कमलेश अवस्थी और संयोजक प्रकाश अवस्थी रहे। 

Leave a Comment