नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बने यूपी ताइक्वांडो के अध्यक्ष

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • एक औपचारिक कार्यक्रम में नंदी को शाल पहनाकर दिया गया मनोनयन पत्र 

कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो की आम बैठक में नंद गोपाल नंदी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) को सर्वसम्मति से प्रदेश खेल संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ रजत आदित्य दीक्षित ने इसकी घोषणा की। एक औपचारिक कार्यक्रम में नंदी को शाल पहनाकर मनोनयन पत्र रजत आदित्य दीक्षित द्वारा दिया गया। नंद गोपाल नंदी संगठन के अध्यक्ष और रजत आदित्य दीक्षित महासचिव उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो रहेंगे। इस अवसर पर प्रयाग मंडल के अध्यक्ष लालू मित्तल, डॉ. शरद जैन, रमन, शशांक, अभय शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने खेल के विकास और उत्थान का आश्वासन दिया। शीघ्र ही ताइक्वांडो के खिलाडियों के प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित होंगे और खेल की समग्र विकास पर चर्चा की। समस्त खेल जगत से सम्बंधित लोगों ने बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।

1 thought on “नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बने यूपी ताइक्वांडो के अध्यक्ष”

Leave a Comment