सांसद खेल महोत्सव : विभिन्न विधानसभाओं में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • 2000 से अधिक खिलाड़ी अब तक ले चुके हैं हिस्सा, जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी तेज
  • किदवई नगर, गोविंद नगर, सीसामऊ, कैंट और आर्यनगर में हुआ आयोजन
  • कबड्डी से लेकर बैडमिंटन तक—विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
  • 21 से 25 दिसंबर तक होगा जनपद स्तरीय सांसद–विधायक खेल महोत्सव

 

कानपुर नगर, 20 नवम्बर।

सांसद खेल महोत्सव–2025 की श्रृंखला के अंतर्गत कानपुर लोकसभा क्षेत्र की पाँचों विधानसभाओं में उत्साहपूर्ण वातावरण में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विधानसभाओं में अब तक 2000 से अधिक खिलाड़ी सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में विविध खेलों में प्रतिभाग कर चुके हैं।

किदवई नगर विधानसभा में 06 से 08 नवंबर के बीच डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, स्व. रतनलाल शर्मा स्मारक खेल मैदान, शिवाजी इंटर कॉलेज तथा के०के० गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर कबड्डी, कुश्ती, बॉलीवाल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, रस्साकशी, शतरंज और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कैंट विधानसभा में 12 से 14 नवंबर, 2025 तक केंद्रीय विद्यालय कैंट एवं ग्रीन पार्क में आयोजित प्रतियोगिताओं में 900 से 1050 खिलाड़ियों की भागीदारी दर्ज हुई।
आर्यनगर विधानसभा में 18 से 20 नवंबर के बीच ग्रीन पार्क मैदान पर 1100 से 1200 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

गोविंद नगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों में प्रतियोगिताएँ दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएँगी। सभी विधानसभाओं में प्रतियोगिताएँ सम्पन्न होने के बाद 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक जनपद स्तरीय सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment