कानपुर के 50 से अधिक खिलाड़ी लखनऊ में राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

 

 

 

 

 

  • लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होगी 41वीं सब-जूनियर, 9वीं कैडेट, 42वीं सीनियर एवं 9वीं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप

 

कानपुर, 4 नवंबर।

लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 5 से 8 नवंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही 41वीं सब-जूनियर, 9वीं कैडेट, 42वीं सीनियर एवं 9वीं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर शहर के 50 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी

कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सिंह चौहान ने जानकारी दी कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुके हैं। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाएंगे।

प्रमुख खिलाड़ी

प्रमुख खिलाड़ियों में प्रत्यय, आर्यन, श्रेया, एंजल, वैभव, प्रखर, अनुकल्प, एलेवम, अनन्या, सरिता, हार्दिक, भूमिका, मोहिनी, अंतरा, अनुष्का, आदर्श कपूर, ऋचा, आकांक्षा, वात्सल, अवनी, आन्या, कायरा, अद्विका, विराट आदि के नाम शामिल हैं।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक चौरसिया, बलराम यादव, दिनेश दीक्षित, अविनाश द्विवेदी, आलोक गुप्ता, प्रयाग सिंह एवं सतेंद्र यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच अतुल दुबे और मैनेजर अमन चौरसिया को बधाई दी और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Comment