कृष्णा बाली के चतुर्मुखी खेल से सदर्न क्लब विजयी

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में शानदार शतक और 3 विकेट, यूनिक क्लब 5 विकेट से पराजित

 

कानपुर 11 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में सदर्न क्लब ने कृष्णा बाली के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत यूनिक क्लब को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिक क्लब की टीम 39.3 ओवरों में 191 रन पर सिमट गई। अनन्त दीप सिंह ने 11 रन, शगेन्द्र सिंह ने 31 रन एवं अक्षय शुक्ला ने 30 रन का योगदान दिया। सदर्न क्लब की ओर से आदर्श श्रीवास्तव ने 33 रन देकर 4 विकेट तथा कृष्णा बाली ने 29 रन पर 3 विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब की टीम ने 32 ओवरों में 5 विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कुष शर्मा ने 32 रन बनाए, जबकि कृष्णा बाली ने शानदार 102 रन नाबाद की मैच जिताऊ पारी खेली। रितिक पाल ने 39 रन का योगदान दिया। यूनिक क्लब की ओर से मंदीप सिंह को 58 रन पर 1 विकेट मिला।

कृष्णा बाली के शतक और तीन विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन से सदर्न क्लब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Leave a Comment