- ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और खेलों के लाभ से कराया गया अवगत
Kanpur 8 April: क्रीड़ा भारती के आवाह्न पर चल रहे हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्याम नगर में छात्रों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं मनोरंजक खेलों का अभ्यास कराया गया।
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और खेलों का अभ्यास
कार्यक्रम की देखरेख प्रदीप यादव (खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रमुख) एवं नीरज सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर सुनील शुक्ला (क्रीड़ा अध्यक्ष, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल) ने हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को मनोरंजक खेलों में भाग दिलाया।
स्क्रीन टाइम घटाने और खेल गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर
छात्र-छात्राओं को नियमित खेल अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही, स्क्रीन टाइम कम करने और शारीरिक गतिविधियों में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कल के कार्यक्रमों की रूपरेखा
- 9 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह के चौथे दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
- के.आर. एजुकेशन सेंटर, सनिगवां – सूर्य नमस्कार योग और रस्साकशी प्रतियोगिता
- बाल भवन, फूलबाग – डॉज बॉल और आत्मरक्षा शिविर
- जय नारायण विद्या मंदिर विकास नगर – प्रातः 8:00 बजे से योगासन अभ्यास
बिना साधन के खेलों का प्रशिक्षण भी इन स्थानों पर दिया जाएगा।