कर्तव्य कटियार को क्रीड़ा भारती ने किया सम्मानित

 

 

  • राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर कानपुर का नाम किया रोशन
  • क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में देशभर से 1,38,806 प्रतिभागियों की भागीदारी

Kanpur 10 January: क्रीड़ा भारती, खेल के क्षेत्र में काम करने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन, हर वर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित करता है। इस वर्ष यह परीक्षा 9 दिसंबर 2024 को ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें 596 जनपदों से 1,38,806 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कर्तव्य कटियार ने हासिल किया चौथा स्थान

10 दिसंबर 2024 को घोषित परिणामों में कानपुर के कर्तव्य कटियार ने राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जनपद बल्कि पूरे कानपुर प्रांत का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह में मिला 11,000 रुपये का चेक

कर्तव्य कटियार को क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक रजत दीक्षित, प्रांत मंत्री नीतू कटियार और क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा प्रमुख अशोक सिंह द्वारा उनके माता-पिता विजय कटियार और प्रगति कटियार के साथ सम्मानित किया गया। उन्हें 11,000 रुपये की चेक भेंट की गई।

कानपुर प्रांत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कानपुर प्रांत के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अशोक सिंह को एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Comment