रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती आयोजित करेगा सूर्य नमस्कार सप्ताह 

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर। 16 फरवरी 2024 को रथ सप्तमी के अवसर पर क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर सभी आयु वर्गों के लोगों को सूर्य नमस्कार महायज्ञ में सम्मिलित कर 75000 सूर्य नमस्कार लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रीड़ा भारती इस कार्यक्रम को सूर्य नमस्कार सप्ताह के रूप में 9 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित करेगा। इस माध्यम से क्रीड़ा भारती अपने उद्देश्य “खेल से निर्माण चरित्र का और चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” को चरित्रार्थ करने के लिए एवं देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। जिसके लिए इच्छुक संस्थाएं एवं विद्यालय क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी से संपर्क कर प्रशिक्षक प्राप्त कर सकते हैं। संस्था द्वारा सभी को निःशुल्क आडियो वीडियो एवं प्रशिक्षकों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

संस्था से संपर्क करने के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता है

आशुतोष सत्यम झा (9956325357)

कमलेश यादव ( 8115658881 )

नीलम गुप्ता ( 9919127840 )

सुनील सिंह ( 9140093805 )

केशव द्विवेदी ( 9956326410 )

Leave a Comment