खेलों में अब ज्ञान भी बढ़ाएंगे छात्र, मैदान की बजाए आनलाइन लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा

 

  • क्रीड़ा भारती की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 3 सितंबर को

कानपुर। क्रीड़ा भारती की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर आनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 3 सितंबर को किया जा रहा है, जिसका आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। जगह-जगह बैठकों के माध्यम व आनलाइन के द्वारा क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा को गति प्रदान की जा रही है। इसकी जानकारी प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने दी।

इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष की आयु से 25 वर्ष की आयु वाले छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। 25 वर्ष के उपर वालो को कोई भी पुरस्कार देय नही है। प्रथम पुरस्कार प्राप्त विजेता को ₹100000 व द्वितीय पुरस्कार 2 विजेताओं को 50-50 हजार व तृतीय पुरस्कार के लिए 6 विजताओ को 25-25 हजार का पुरस्कार तथा चतुर्थ पुरस्कार 11 विजेताओं को 11-11 हजार रुपए दिया जायेगा।

 

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं। परीक्षा 3 सितंबर 2023 को सुबह 10.00 बजे से 1.00 बजे तक होगी। परीक्षा का समय 30 मिनट का होगा। इसमें लगभग 50 प्रश्न आयेंगे जिसको 30 मिनट के अंदर ही हल करना होगा। कानपुर जिले मे सुनील जी से सम्पर्क कर सकते है। तकनीकी जानकारी के लिए अभिलेख जी उपलब्ध रहेंगे l यह जानकारी प्रांत प्रचार प्रमुख क्रीड़ा भारती वैभव गौड़ ने दी।

Leave a Comment