इनिंग क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा केडीएमए

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कैम्पस ट्राफी के अन्तर्गत खेले गए मैच में प्रिंस क्लब को 1 पारी और 85 रनों से हराया

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं कैम्पस क्लब आईआईटी द्वारा आयोजित कैम्पस ट्राफी (इनिंग क्रिकेट) के अन्तर्गत खेले गए मैच में केडीएमए ने प्रिंस क्लब को 1 पारी और 85 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आईआईटी जिमखाना मैदान में केडीएमए ने प्रथम पारी में सभी विकेट खोकर 237 रन बनाए। हार्दिक मिश्रा ने 83, अनुज सिंह ने 60, राजा कुमार ने 23 एवं अपराजित देव ने 23 रन बनाए। वहीं, पंकज कुमार ने 65 पर 4 एवं सचिन वर्मा 25 रन पर 2 विकेट चटकाए। इसके जवाब में प्रिन्स क्लब प्रथम पारी में 46 रन पर और दूसरी पारी में 106 रन पर आल आउट हो गई। दूसरी पारी में उसके लिए अतुल सिंह ने 27 एवं हर्ष वर्मा ने 20 रन बनाए, वहीं अमित कुमार ने 36 रन पर 6 एवं माधव गुप्ता 23 रन पर 3 विकेट लिए। 

Leave a Comment