स्टेट ताइक्वांडो में चुनौती पेश करेंगे कानपुर मंडल के 53 खिलाड़ी

 

  • मिर्जापुर में 5 से 8 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल ताइक्वांडो टीम की घोषणा
  • अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा एस जी एफ आई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका

कानपुर। 20 अक्टूबर को ओईएफ इंटर कॉलेज में हुई कानपुर ताइक्वांडो जनपदीय एवं मंडलीय प्रतियोगिता के आधार पर कानपुर मंडल टीम की घोषणा की गई। कानपुर मंडल टीम में इटावा एवं फर्रुखाबाद के खिलाड़ी भी हैं। आयोजन सचिव मोहित दुबे ने बताया कि यह टीम 5/12/23 से 8/12/23 तक मिर्जापुर में होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। कानपुर मंडल ताइक्वांडो टीम में 29 बालक एवं 24 बालिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर में आयोजित होगी। जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतेगा वह बैतूल में होने वाली एस जी एफ आई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कानपुर मंडल टीम को डी डी जी अनूप कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य शशि भाल सिंह सेंगर आदि ने शुभकामनाएं दी।

टीम इस प्रकार है

अंडर 14 बालिका: सिद्धि त्रिपाठी, आरोही अग्निहोत्री, ख़ुशी, तृषा, चाहत गौतम।

अंडर 14 बालक : हरपित सिंह, देवांश जयसवाल, प्रियदर्शन, अदम्य, रुद्र, वंश, अविरल पाठक आदित्य सिंह, निहाल श्रीवास्तव।

अंडर 17 बालिका : पायल, पूर्णिमा कुमारी, अनन्या सिंह, गार्गी पाठक, वैष्णवी वर्मा, रौनक कनौजिया, संस्कृति, दुर्गा त्रिवेदी, आराध्या चौहान, आराध्या सिंह।

अंडर 17 बालक : अभिनव कुशवाहा, शौर्य, फैसल अंसारी, हर्षित सिंह, नवनीत, करण सरोज, प्रबल प्रताप सिंह, फैज़ खान, आयुष पांडे, आयुष सरोज, आदित्य यादव।

अंडर 19 बालिका : आस्था, सानिया गौतम, प्रिंसी, प्रलक्षी पाल, शालिनी, पूर्णिमा तिवारी।

अंडर 19 बालक : विशाल कश्यप, जय त्रिपाठी, अनिल कुमार बाथम, दिव्यांश दुबे, विशाल यादव, ऋषि, आयुष्मान।

टीम मैनेजर: मोहित दुबे

टीम कोच: स्माइल हसन

टीम कोच : अविचल पाठक

Leave a Comment