राज्य स्तरीय तीरंदाजी में कानपुर की भूमि ने जीते तीन कांस्य पदक

 

  • 27 से 29 सितंबर के मध्य आयोजित 68वीं यूपी बोर्ड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता पदक
  • भूमि सम्राट राव का चयन दिसंबर में गुजरात में होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हुआ 

KANPUR, 27 September: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित 68वीं यूपी बोर्ड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर की भूमि ने कोच अभिषेक यादव की देख-रेख में अंडर – 14 के बालिका वर्ग के रिकर्व राउंड में तीन कांस्य पदक पर किया कब्जा। इस प्रदर्शन के बाद भूमि सम्राट राव का चयन दिसंबर में गुजरात में होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी कानपुर मंडल के आयोजन सचिव मोहित दुबे ने दी।

कानपुर की भूमि को विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिभाल सिंह सेंगर, उप प्रधानाचार्य मोहित दुबे, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, साहिल गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Leave a Comment