तीरंदाजी शिविर में तैयार होंगे कानपुर के “अर्जुन”

 

  • 10 से 15 जून 2024 जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर द्वारा तीरंदाजी कैम्प का आयोजन

कानपुर, 9 जून। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर द्वारा कानपुर के बालक/बालिकाओ को तीरंदाजी खेल के प्रति जगरूक करने हेतु 10 से 15 जून 2024 के बीच सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक किदवई नगर स्थित YOUTH ARCHERY ACADEMY, KANPUR (घनश्याम दास शिवकुमार नागरीक हा० से० स्कूल के ब्लॉक किदवई नगर कानपुर) में तीरंदाजी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। तीरंदाजी कैम्प में खिलाडियों को तीरंदाजी खेल की बारीकियां व तीरंदाजी खेल में कैरियर की क्या सम्भावनायें है। यह सभी जानकारी राष्ट्रीय कोच के द्वारा खिलाडियों को प्रदान की जायेंगी। इस कैम्प में 5 वर्ष से 16 वर्ष तक के बालक बालिकायें प्रतिभाग कर सकते है।

इस कैम्प में वह सभी खिलाडी भी जो आई०सी०एस०सी०ई० / सी०बी०एस०सी० / यू०पी० बोर्ड / केन्द्रीय विद्यालय बोर्ड के विभिन्न स्कूलों में तीरंदाजी का प्रशिक्षिण प्राप्त कर रहे है, प्रतिभाग कर सकते है। कैम्प के अन्तिम दिन प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक / बालिकाओं को जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के द्वारा मेडल / सर्टिफिकेट प्रदान कियें जायेगें।

इस कैम्प का आयोजन जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर (काशी ज्वैलर्स), महासचिव राजा भरत अवस्थी, कोच/सह-सचिव सन्दीप कुमार (NIS) व फागू महतो (NIS), शैलेश कुमार (NIS), दीपक शर्मा, देवांश तिवारी, श्रेयांश श्रीवास्तव, विशाल सविता, राहुल, संध्या वर्मा, विदुषी शुक्ला, आदि की देख रेख में किया जायेगा।

कैम्प के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु कोच सन्दीप कुमार (मो० नं0- 8318387894, 8546059700) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment