उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग में कानपुर टीम ने 6 स्वर्ण समेत जीते 11 पदक

 

  • 83 केजी में अभिषेक ने नये कीर्तिमान के साथ जीता स्वर्ण, सब जूनियर वर्ग में बने स्ट्रॉग मैन ऑफ यूपी

कानपुर, 7 मई। 3 से 5 मई उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मोदीनगर गाजियाबाद में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कानपुर टीम ने 6 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग मे सब जूनियर 66 केजी भार वर्ग में अभय यादव ने स्वर्ण, दिव्य कटियार ने रजत व उमंग ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 83 केजी में अभिषेक ने नये कीर्तिमान के साथ स्वर्ण व क्रष्णा ने कांस्य पदक हासिल किया। 93 केजी में पुल्कित यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के तहत 59 केजी में विकास सविता ने स्वर्ण, रितिक गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रवि गुप्ता ने 93 केजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग के तहत 43 केजी में आयूषी यादव ने स्वर्ण पदक व 52 केजी में शिवांगी कटियार ने कांस्य पदक एवं 69 केजी में शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अभिषेक त्रिपाठी ने सब जूनियर वर्ग में स्ट्रॉग मैन ऑफ यूपी का खिताब जीता।टीम की वापसी पर संघ ने खिलाड़ियों का स्वागत कियाएम संघ के सचिव संदीप निगम, अध्यक्ष राजेश पाल, मो शिबली, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, जीतेंद्र, गुरु वीर सिंह, मोती लाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Comment