कानपुर के तैराक पंकज को यूएसए और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी किया रिकगनाइज

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • जल योग एवं अक्वा योग में महारथ हासिल करने के लिए पंकज कुमार जैन को जारी किया प्रमाण पत्र

कानपुर, 14 अप्रैल। 6 विश्व रिकॉर्ड बना चुके कानपुर के तैराक पंकज जैन को यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जल योग एवं अक्वा योग में महारथ हासिल करने के लिए प्रमाण पत्र जारी किया है। कानपुर के सिविल लाइंस में रहने वाले 55 वर्षीय पंकज जैन विगत कई वर्षों से जल योग में साधना कर रहे हैं। इसमें उन्हें महारथ हासिल है। दरअसल, जल योग पानी की सतह पर बैठकर पूर्ण पतंजलि योग के नियमानुसार व गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देते हुए संतुलन व स्थिरता बनाकर व बिना किसी दबाव के किया जाता है। इसी श्रृंखला में पंकज ने 26 अगस्त 2023 को गंगा नदी में 12.5 किमी की तैराकी हाथ में हथकड़ी व पैर बांधकर लगभग दो घंटे में सरसैया घाट से ड्योढ़ी घाट तक पूरी की व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावा किया।

पंकज जैन ने बताया कि बचपन से तैराकी व योग का शौक रहा है और कुछ नया करने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में निरंतर अभ्यासरत रहते हुए तैराकी में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किए। यूरोपियन मास्टर्स गेम्स टोरीनों इटली 2019 में एकल स्पर्द्धा मे 50 से 55 आयु वर्ग में 200मीटर आईएण में विश्व में दसवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा नेशनल अक्वा थलान कोलकाता 2019 में देश में 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें पहले 1.5 किलोमीटर की तैराकी व तत्पश्चात 10 किमी. की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें कला, धैर्य व ताकत की संपूर्ण परीक्षा होती है।

इन खेलों में मिले 2-2 स्वर्ण पदक
राष्ट्रीय मास्टर्स गेम देहरादून 2019
राष्ट्रीय मास्टर्स गेम बड़ोदरा 2020
राष्ट्रीय मास्टर्स गेम त्रिवेंद्रम 2022
राष्ट्रीय मास्टर्स गेम नासिक 2023

अब तक बनाए ये 5 विश्व रिकॉर्ड
1. 32 योग मुद्राएं 8 फिट पानी की सतह पर बैठकर डेढ़ घंटे में पूरी कीं।
2. 8 फिट गहरे पानी में बगैर हाथ व पैर चलाए 1.42 मिनट की अवधि में पानी में खड़े होकर विश्व कीर्तिमान बनाया।
3. पर्वत आसन (माउंटेन पोज 1.05 मिनट की अवधि में) पानी की सतह पर बैठकर पूर्ण किया।
4. जल योग वृक्ष आसन की ट्री पोज 1.05 मिनट की अवधि में पानी की सतह पर बैठकर पूर्ण किया।
5. गंगा नदी में हाथ में हथकड़ी व पैर बांधकर 17.5 किमी. की तैराकी की।

इन्होंने पहचानी प्रतिभा
1. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
2. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
3. वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
4. इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
5. गोल्डेन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

Leave a Comment