कानपुर के खिलाड़ियों का नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कानपुर नगर के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीते पदक

KANPUR, 03 October: 30 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित 13वीं मिनी सब-जूनियर (अंडर-15) रिकर्व, कम्पाउण्ड और इण्डियन राउण्ड वर्ग की प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के साथ ही प्रथम 13 वर्षीय और प्रथम 10 वर्षीय वर्ग की प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ।

कानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर से सम्बद्ध यूथ आर्चरी अकादमी के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-15 रिकर्व वर्ग में गौरी भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल और टीम इवेंट में गोल्ड मैडल जीता, जिससे उनका चयन नेशनल चैम्पियनशिप के लिए हो गया।

अंडर-13 के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अंडर-13 इण्डियन राउण्ड वर्ग में जतिन गुलाटी, अथर्व सिंह, गर्वित भदौरिया और अंश सरोज ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर-13 रिकर्व राउण्ड में प्रसन्न द्विवेदी ने चौथा स्थान हासिल कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

अंडर-10 रिकर्व वर्ग में कानपुर की चमक

अंडर-10 रिकर्व वर्ग में लक्क्षिता अग्रवाल ने चौथा स्थान प्राप्त कर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

कोच और संघ की बधाई

चयनित खिलाड़ियों को यूथ आर्चरी अकादमी के कोच और जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के सह सचिव संदीप कुमार (NIS), दीपक कुमार, फागू महातो (NIS), अध्यक्ष श्रेयांश कपूर और महासचिव राजा भरत अवस्थी ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Comment