राज्यस्तरीय ताइक्वांडो के अंडर 14 वर्ग में कानपुर मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

 

 

  • सभी वर्गों में कानपुर मंडल ने हासिल किया तीसरा स्थान, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कानपुर। मिर्ज़ापुर में चल रही है 67वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीता और ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। कानपुर मंडल टीम के मैनेजर मोहित दुबे ने बताया कि प्रथम स्थान पर लखनऊ मंडल और द्वितीय स्थान पर आगरा मंडल रहा, जबकि सामूहिक रूप से कानपुर मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ 14 वर्ष वर्ग में कानपुर ओवर ऑल प्रथम रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बैतूल में 31 दिसंबर से 5 जनवरी को होने वाली एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर बाल भवन फूल बाग के महामंत्री राजीव महाना, एनपी सिंह, विनोद यादव, कानपुर ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

SGFI प्रतियोगिता के लिए इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

अंडर 14 वर्ग बालिका

18 से 20 किलो में सिद्धि त्रिपाठी (स्वर्ण पदक)

अंडर 14 वर्ग बालक

21 से 23 किलो में हरपित सिंह (स्वर्ण पदक)

23 से 25 किलो में देवांश जायसवाल (स्वर्ण पदक)

35 से 38 किलो में अविरल पाठक (स्वर्ण पदक)

38 से 41 किलो में आदित्य सिंह (स्वर्ण पदक)

अंडर 17 बालिका

42 से 44 किलो में वैष्णवी वर्मा (स्वर्ण पदक)

अंडर 17 बालक

35 किलो से कम में अभिनव कुशवाहा (स्वर्ण पदक)

38 से 41 किलो में आयुष सरोज (स्वर्ण पदक)

अंडर- 19 बालक

45 से 48 किलो में विशाल कश्यप (स्वर्ण पदक)

48 से 51 किलो में जय त्रिपाठी (स्वर्ण पदक)

73 से 78 किलो में विशाल यादव (स्वर्ण पदक)

कानपुर मंडल के इन सभी कोचों का विशेष योगदान रहा

1. अविचल पाठक

2. नबीला आरिफ

3. इस्माइल 

4. हिमांशु यादव

Leave a Comment