- 30 जून तक अनिवार्य पंजीकरण, सात जिलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
- हरसहाय इंटर कॉलेज में दोपहर 3 बजे से होगी चयन प्रक्रिया
कानपुर, 23 जून।
कानपुर जिला खो-खो संघ से संबद्ध कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग 2026 के प्रथम चरण का ट्रायल आगामी 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। ट्रायल हरसहाय इंटर कॉलेज, पी रोड, कानपुर में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
सात जिलों के खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर
लीग के आयोजन सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि प्रथम चरण के ट्रायल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, औरैया, इटावा एवं फर्रुखाबाद जनपदों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग 2026 में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
सत्य प्रकाश तिवारी की देखरेख में होगा ट्रायल
ट्रायल प्रक्रिया के मुख्य पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, संरक्षक, कानपुर जिला खो-खो संघ होंगे। उनकी निगरानी में खिलाड़ियों की प्रतिभा, फिटनेस और खेल कौशल का मूल्यांकन कर चयन किया जाएगा।
गूगल फॉर्म से पंजीकरण अनिवार्य
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी, जिन्होंने गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा किया होगा। बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
30 जून तक करा लें पंजीकरण
आयोजन सचिव ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक खिलाड़ी 30 जून 2026 तक अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें, ताकि उन्हें ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिल सके। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जानकारी के लिए इन पदाधिकारियों से करें संपर्क
ट्रायल और पंजीकरण संबंधी किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी आयोजन समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
आनंद कुमार (आयोजन प्रमुख) – 82998 32630
अभिमन्यु सिंह – 93362 62728
रोहित सोनकर (आयोजन सचिव) – 7905312516
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
आयोजकों के अनुसार कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। लीग के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
यह लीग कानपुर जिला खो-खो संघ से संबद्ध है तथा इसके आयोजक पार्टनर कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स फाउंडेशन हैं।