- सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न, दूसरे दिन बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा होगी
- कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट
- शहर के विभिन्न स्कूलों के 185 खिलाड़ियों ने भाग लिया
- उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों ने किया प्रतिभागियों का स्वागत
कानपुर, 11 अक्टूबर 2025।
सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर, विष्णुपुरी, कानपुर में दो दिवसीय इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में शहर के लगभग 185 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष श्री सुभाष खेड़िया, प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन चंदोला, संरक्षक श्री विवेक मिश्रा, सचिव श्री सौरभ गौर, और उपाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित उपस्थित रहे। इसके अलावा कई गणमान्य अतिथि जैसे नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, ओम प्रकाश, वासुदेव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

बालक वर्ग परिणाम:
53 किग्रा:
1. यश निषाद – सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय
2. आर्यन कटियार – एम.जी.एम. इंटर कॉलेज
3. दीपक – सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय

59 किग्रा:
1. अभिषेक – आशा पब्लिक स्कूल
2. दानिश खान – ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल
3. ओजस सिंह – सीलिंग हाउस स्कूल

66 किग्रा:
1. सरगम कटियार – एम.आई.टी. स्कूल
2. कृष्ण सिंह – ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल
3. अनुराग वर्मा – सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय

74 किग्रा:
1. मीत कटियार – भगवंती एजुकेशन सेंटर
2. आदर्श गौतम – वुडवाइन गार्डेनिया स्कूल
3. सूरज प्रकाश सिंह – मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज
83 किग्रा:
1. अरिजीत सिंह – ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल
2. अविरल तिवारी – के.एस.वी.एम. एजुकेशन सेंटर
3. अक्षत निगम – सीलिंग हाउस स्कूल
93 किग्रा:
1. शिवांश अवस्थी – पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
2. अंश रावत – जय नारायण विद्या मंदिर
3. संयम कपूर – स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल
105 किग्रा:
1. अब्दुल सनी खान – ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल
2. सिद्धार्थ गुप्ता – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
3. अविरल चतुर्वेदी – एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल
120 किग्रा:
1. धीरू सिंह परिहार – सूबेदार पब्लिक इंटर कॉलेज
2. अपूर्व सिंह – स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल
3. श्रेयांश सिंह – ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल
दूसरे दिन बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी और समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।