- राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की पहल
कानपुर, 11 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, किदवई नगर द्वारा शहर में पहली बार राष्ट्रीय मल्टी-डे क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगी और 14 व 15 मार्च को राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, कानपुर में खेली जाएगी।
टूर्नामेंट सचिव अंश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म राष्ट्रीय मैदान, कानपुर साउथ के अलावा लाला स्पोर्टिंग, राम स्पोर्ट्स, केसीए, रोवर्स, चंद्रा और केडीएमए से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगिता के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। आयोजकों का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का मंच उपलब्ध कराना है।