अभिमन्यु और दीक्षा की अगुवाई में जीत के लिए मैदान पर उतरेंगी कानपुर की बेटियां

 

  • प्रदेशीय महिला खो खो प्रतियोगिता के कानपुर मंडल की टीम मिर्जापुर रवाना

कानपुर। 26 से 28 सितंबर 2023 तक मिर्जापुर के क्रीड़ा संकुल राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बरकछा में आयोजित हो रही प्रदेशीय महिला खो खो प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की महिला टीम सोमवार को बस से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गई है। कानपुर जिला खो खो संघ के संयुक्त सचिव विपिन कुमार सोनकर ने बताया कि कोच अभिमन्यु सिंह की देखरेख में टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। 12 सदस्यीय टीम की कमान दीक्षा सचदेवा के हाथ में है। टीम की रवानगी के अवसर पर सर्वेश तिवारी, शिवलाल यादव आदि लोग मौजूद रहे और सभी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है
1-दीक्षा सचदेवा(कप्तान)
2-कौशकी
3-शिवांगी सिंह
4-अंशिका सक्सेना
5-प्रीति यादव
6-प्रियंका यादव
7-गरिमा भारती
8-प्रिया
9-मधु राजपूत
10-प्रियंका राजपूत
11-शुभी पाल
12-नंदनी वर्मा
कोच अभिमन्यु सिंह

Leave a Comment