सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग के लिए कानपुर मंडल टीम का चयन

 

  • 12 फरवरी से 15 फरवरी तक गाजियाबाद में खेली जाएगी प्रतियोगिता

कानपुर। 12 फरवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक गाजियाबाद में होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिला व मंडल बॉक्सिंग टीम का चयन गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे किया गया। टीम में विभिन्न भार वर्ग के कुल 11 खिलाडियों का चयन किया गया है। फर्रुखाबाद के अथक पटेल को टीम कोच/मैनेजर नियुक्त किया गया है। चयन समिति में कानपुर जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष एस पी माहेश्वरी, हसन रजा जैदी, श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित, अल्पना शर्मा, संदीप कुमार, मनीष हजारिया, नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वाती बाजपई, राहुल शर्मा आदि रहे।

चयनित टीम इस प्रकार है

उमंग यादव 33kg से 35kg

विवेक सोनी 35kg से 37kg

प्रखर 37kg से 40kg

शौर्य यादव 40kg से 43kg

कार्तिक कनोजिया 43kg से 46kg

मोनू 46kg से 49 kg

शौर्य वर्धन कपूर 49kg से 52kg

सत्यम 52kg से 55kg

अभय राज भदौरिया 55kg से 58kg

पार्थ वाशु कटियार 61kg से 64kg

आरव पांडे 64kg से 67kg

 

Leave a Comment