- मेरठ में होंगे राज्य स्तरीय ट्रायल
Kanpur 3 December: उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित सीनियर और सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 के राज्य स्तरीय ट्रायल 4-5 दिसंबर 2024 को मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में होंगे।
नेशनल प्रतियोगिता का शेड्यूल
सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता:
- दिनांक: 15-20 दिसंबर 2024
- स्थान: जमशेदपुर, झारखंड
सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता:
- दिनांक: 3-10 जनवरी 2025
- स्थान: जयपुर, राजस्थान
कानपुर नगर की टीम के प्रतिभागी
सीनियर प्रतियोगिता:
इंडियन राउंड: देंवाश तिवारी
रिकर्व राउंड: अपूर्व वशिष्ठ, हरी शुक्ला
सब-जूनियर प्रतियोगिता:
इंडियन राउंड: जतिन गुलाटी, आर्यन प्रसाद, विधुराज केशरवानी, उत्कर्ष सरोज, विदुषी शुक्ला, रतनम दीक्षित
रिकर्व राउंड: गौरी भदौरिया, हरी शुक्ला
अधिकारियों की शुभकामनाएँ
जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्री श्रेयांश कपूर, महासचिव श्री राजा भरत अवस्थी और सह-सचिव श्री संदीप कुमार पासवान (NIS) ने सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं।