कानपुर तीरंदाजी संघ ने सचिव वैभव गौड़ को किया बर्खास्त

 

  • संघ के खिलाफ वी अनुचित गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर लिया गया निर्णय

कानपुर, 16 अप्रैल। कानपुर तीरंदाजी संघ की कार्यकारी समिति ने सचिव वैभव गौड़ को संघ विरोधी गतिविधियों के चलते बर्खास्त कर दिया है। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को कानपुर तीरंदाजी संघ की आपात बैठक किदवई नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कानपुर तीरंदाजी संघ के सचिव वैभव गौड़ को संघ के खिलाफ व अनुचित गतिविधयों में लिप्त पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया। 

 

 

Leave a Comment