कोलकाता में कानपुर के तीरंदाजों का गोल्डेन परफॉर्मेंस 

 

 

  • CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर तीरंदाजों को पांच स्वर्ण सहित एक रजत

कानपुर। कोलकाता के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही CISCE की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के तीरंदाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव वा महासचिव वैभव गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीम के तरफ से खेलते हुए कानपुर की अदिति पांडे ने स्वर्ण पदक जीते, रितिका सिंह ने स्वर्ण, एक रजत पदक सहित दो पदकों पर कब्जा जमाया। विदुषी शुक्ला ने एक स्वर्ण पदक जीता व आयुष धामिया ने एक और स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का नाम रौशन किया। कानपुर के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर वीना साइलस ने बधाई दी है।

1 thought on “कोलकाता में कानपुर के तीरंदाजों का गोल्डेन परफॉर्मेंस ”

  1. Hi, Neat post. There’s an issue with your web site in internet explorer, could check this? IE nonetheless is the market leader and a big section of folks will omit your excellent writing due to this problem.

    Reply

Leave a Comment