जे० एन० टी० ने बी० सी० सी० आई० कोच विकास यादव का किया सम्मान

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • इण्डोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय कोचिंग देने पर हुआ अभिनंदन समारोह

 

कानपुर, 15 मई।

जे० एन० टी० अण्डर 12 क्रिकेट कैम्प की समाप्ति के पश्चात आज संस्था ने अपने मुख्य कोच बी० सी० सी० आई० के कोच श्री विकास यादव का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्हें यह सम्मान इण्डोनेशिया की पुरुष एवं महिला टीमों के 20 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कैम्प में मुख्य कोच के रूप में आमंत्रित किए जाने के उपलक्ष्य में दिया गया।

इण्डोनेशिया के मुख्य खिलाड़ियों को दी कोचिंग

इस कैम्प के दौरान विकास यादव ने इण्डोनेशिया के शीर्ष खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों की कोचिंग दी। उनके सहायक कोच के रूप में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के कोच भी शामिल रहे। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश और कानपुर शहर के लिए गर्व की बात है।

शुरू से जुड़े हैं जे० एन० टी० से

श्री विकास यादव का जे० एन० टी० स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन से गहरा जुड़ाव रहा है। वे शुरुआत से ही मुख्य कोच की भूमिका में संस्था से जुड़े हैं। उनके योगदान और उपलब्धियों को देखते हुए संस्था ने उनका सार्वजनिक रूप से सम्मान किया।

सम्मान समारोह में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर के० सी० ए० अध्यक्ष श्री एस० एन० सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, यू० पी० सी० ए० के अहमद अली खान, पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू, शिव कुमार, अमित मिश्रा और दिनेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष तिवारी ने किया।

 

Leave a Comment