जेएनटी ने किया अंडर 19 भारतीय खिलाड़ी आदर्श सिंह का सम्मान

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके आदर्श ने जूनियर खिलाड़ियों के साथ बिताया समय

कानपुर, 2 जून। जेएनटी संस्था जहां छोटे खिलाड़ियों का मंच है तो वहीं उसे प्रदेश व नगर के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए भी जाना जाता है। इसी क्रम में जेएनटी ने कानपुर साउथ मैदान पर खेली जा रही जेएनटी अंडर 12 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश के होनहार खिलाड़ी आदर्श सिंह को सम्माानित किया। अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले आदर्श को जेएनटी संस्था के निदेशक संजय तिवारी व अहमद अली खान तालिब ने सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान आदर्श ने भी जूनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और उन्हें टिप्स दिए। इस अवसर पर संस्था के सदस्य नन्हें खिलाड़ी व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment