जयनारायण के अभिषेक का चयन स्कूल नेशनल आर्चरी में 

 

  • बांसवाड़ा, राजस्थान में विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

KANPUR 22 October: जय नारायण विद्या मंदिर, विकास नगर, कानपुर के कक्षा 11 C के छात्र अभिषेक कुशवाहा ने बांसवाड़ा, राजस्थान में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित हुई विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के कम्पाउन्ड इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से नाडियाड, गुजरात में होगी।

कानपुर से चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी
अभिषेक कुशवाहा इस वर्ष कानपुर से एसजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं, जो उनके और शहर के लिए गर्व की बात है। उनके खेल शिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि अभिषेक 22 से 24 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित हो रही सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी भाग ले रहे हैं।

विद्यालय का समर्थन
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्र और प्रधानाचार्य डॉ. संतराम द्विवेदी ने अभिषेक को प्रोत्साहित करते हुए 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। अभिषेक लगातार दूसरे वर्ष सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

शुभकामनाएँ और प्रोत्साहन
विद्यालय के अन्य शिक्षकों और तीरंदाजी कोच अभिषेक कुमार के साथ-साथ अनिल त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, कौस्तुभ ओमर, प्रियंका श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव और वैभव साहू ने भी अभिषेक को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Comment