जयप्रकाश के नाबाद शतक से सुपीरियर स्प्रिट विजयी 

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले,

 

कानपुर 24 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत खेले गये मुकाबलों में रोमांच, संघर्ष और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला। एवरेस्ट मैदान पर खेले गये मैच में जयप्रकाश गुप्ता के नाबाद शतक की बदौलत सुपीरियर स्प्रिट ने ग्रेजुएट क्लब को 5 विकेट से पराजित किया।

ग्रेजुएट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 4 विकेट पर 229 रन बनाए, जिसमें बिलाल फिरोज ने 102 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में सुपीरियर स्प्रिट ने 37.5 ओवरों में 5 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। जयप्रकाश गुप्ता ने 113 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि गाधव थापक ने 39 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

गीता देवी-मण्टोरा मैदान पर वैदिक यूनियन क्लब और सिटी क्लब के बीच मुकाबला टाई रहा। वैदिक यूनियन ने 168 रन बनाए, जिसके जवाब में सिटी क्लब भी 7 विकेट पर 168 रन ही बना सका।

पीएसी मैदान पर भारत क्लब ने बीसीए क्लब को 29 रनों से हराया। भारत क्लब ने 217 रन बनाए, जिसके जवाब में बीसीए क्लब 188 रन पर सिमट गया। युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर साउथ जिमखाना ने बावा क्लब को 4 विकेट से पराजित किया। बावा क्लब ने 216 रन बनाए थे, जबकि साउथ जिमखाना ने 248 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्पित अवरची ने 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Leave a Comment