- अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के अनुभवी तकनीकी अधिकारी बने प्रमाणित रेफरी
कानपुर, 10 फरवरी।
कानपुर के बैडमिंटन जगत के लिए गर्व का क्षण है। शहर के होनहार खेल अधिकारी इरशाद अहमद ने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैडमिंटन रेफरी परीक्षा में सफलता हासिल कर कानपुर का नाम रोशन किया है। वर्तमान में इरशाद अहमद बॉबसन पब्लिक स्कूल, मीरपुर कैंट में गेम्स टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर तकनीकी अधिकारी के रूप में अनुभव
इरशाद अहमद इससे पूर्व कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी (Technical Official) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इनमें
सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप, केरल (2017),
जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप, गुवाहाटी (2025),
इंडियन सुपर सीरीज़,
और सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट, लखनऊ
जैसे प्रमुख आयोजन शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय सहभागिता निभाई है।
कानपुर बैडमिंटन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
इरशाद अहमद की इस सफलता को कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन ने शहर और प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज पांडे, अध्यक्ष डॉ. ए. के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, डॉ. मनीशा अग्रवाल, महीप सक्सेना, सचिव डी. पी. सिंह, कार्यकारी सचिव सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, कोषाध्यक्ष केशव द्विवेदी, रवि दीक्षित, अतिरिक्त सचिव आशीष गौर, मनीष सिंहल, हेमंत तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इरशाद अहमद को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
पदाधिकारियों ने कहा कि इरशाद अहमद की यह उपलब्धि कानपुर के उभरते खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अनुभव और प्रमाणित रेफरी बनने से न केवल शहर बल्कि प्रदेश के बैडमिंटन को भी नई दिशा मिलेगी।