23 फरवरी को क्राइस्ट चर्च कॉलेज में अंतर महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप

 

 

 

  • महिला एवं पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं, विजेता खिलाड़ी नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए करेंगे क्वालीफाई
  • ऑल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में निष्पक्ष आयोजन, विश्वविद्यालय से जुड़े सभी महाविद्यालयों से सहभागिता की अपील

 

कानपुर, 19 फरवरी।

23 फरवरी 2026 को Christ Church Degree College में अंतर महाविद्यालय यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता All Kanpur Karate Do Association द्वारा, कॉलेज प्रशासन से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत, अनुभवी एवं कुशल निर्णायकों की देखरेख में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी।

संस्था ने Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University से संबद्ध सभी महाविद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे अपने खिलाड़ियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर सकें। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रतियोगिता को सफल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Comment