इन्दरपाल सिंह एपेक्स काउन्सिल में चयनित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों ने दी बधाई

 

कानपुर, 20 दिसम्बर

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) के चयनकर्ता एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी इन्दरपाल सिंह को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन की एपेक्स काउन्सिल में शामिल किया गया है। यह नामांकन इंडियन क्रिकेटर्स एसोसियेशन की ओर से खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में किया गया।

केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन्दरपाल सिंह का चयन उनके लंबे क्रिकेट अनुभव और योगदान को देखते हुए किया गया है।

ग्रीनपार्क से रणजी तक का सफर

इन्दरपाल सिंह वर्ष 1982 से 1987 तक ग्रीनपार्क क्रिकेट छात्रावास में रहे। उन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी और कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 1986 से 1992 के बीच कुल 15 मैच खेले और 736 रन बनाए।

वर्तमान में इन्दरपाल सिंह भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

उनके एपेक्स काउन्सिल में चुने जाने पर केसीए के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment