पहले ही दिन 190 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

जेएनटी अंडर12 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ग्रीनपार्क में उमड़ी जूनियर खिलाड़ियों की भीड़

ट्रायल में उमड़ी भीड़।

 

कानपुर। नन्हे खिलाड़ियों का जेएनटी अण्डर 12 को खेलने का उत्साह देखते ही बनता है। शुक्रवार सुबह ग्रीनपार्क स्टेडियम में खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों की क्रिकेट के प्रति दिवानगी ही थी कि वह प्रातः 6:00 बजे से बच्चों को लेकर जेएनटी अण्डर 12 के ट्रायल में शामिल हुए। प्रथम दिन चयनकर्ताओं ने कुल 190 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जिसमें 148 कानपुर के और 42 खिलाड़ी अन्य जिलों के थे। केसीए की चयन समिति के संयोजक राहुल सप्रू के नेतृत्व में चरनजीत सिंह, राकेश तिवारी व विकास यादव ने प्रत्येक खिलाड़ियों पर पैनी निगाह रखकर उनकी प्रतिभा को परखा। शनिवार को बाकी खिलाड़ियों का ट्रायल सम्पन्न होगा। फाइनल ट्रायल रविवार को होगा। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता में लड़कियां बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर रही हैं। पहली बार कानपुर के अलावा कई जिलों की लड़कियों ने भी ट्रायल दिया है। इस अवसर पर केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी व यूपीसीए के अहमद अली खान (तालिब) भी उपस्थित थे।

देखिए ट्रायल की एक झलक…

जूनियर खिलाड़ियों में दिखा उत्साह।

 

लड़कियों ने भी बड़ी संख्या में दिया ट्रायल।

 

प्रशिक्षकों ने भी बढ़ाया हौसला।

Leave a Comment