- वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए यूपी की 17 सदस्यीय टीम घोषित, 8 अक्टूबर को पुडुचेरी में पहला मुकाबला
कानपुर, 05 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति ने वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम की घोषणा की है। टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के प्रतिभावान खिलाड़ी हेमंत अवस्थी को भी स्थान मिला है। टीम की कमान भवि शर्मा को सौंपी गई है। टीम में पांच नेट बॉलर्स को भी शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को पुडुचेरी में खेलेगी। हेमंत अवस्थी के चयन पर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव दिनेश कटियार ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने हेमंत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।