KDMA वर्ल्ड के हर्ष खान 68वीं SGFI राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में साधेंगे निशाना

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

Kanpur 10 November: KDMA वर्ल्ड के होनहार तीरंदाज हर्ष खान 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स (SGFI) तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 20 नवंबर तक गुजरात के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नडियाद में आयोजित की जा रही है, जहां हर्ष अंडर-17 बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कोलकाता में CISCE राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते तीन कांस्य पदक

हर्ष खान ने इससे पहले कोलकाता में आयोजित CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते थे। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 68वीं SGFI राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

प्रतियोगिता में 45 यूनिटों का प्रतिनिधित्व

SGFI की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल बोर्ड से 45 यूनिट हिस्सा ले रही हैं, जो इसे और अधिक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बनाता है।

बधाई और शुभकामनाएं

हर्ष खान की इस उपलब्धि पर KDMA वर्ल्ड की प्रधानाचार्य श्रीमती सुप्रिया राजा, खेल प्रमुख रोहित अवस्थी, संजीव कुमार, बबीता अवस्थी और कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment