बाबे लालू जसराई और स्पोर्टिंग यूनियन की शानदार जीत

 

 

 

  • मोनू पाल की नाबाद पारी से बाबे लालू 9 विकेट से विजयी, स्पोर्टिंग यूनियन ने एवरो क्लब को 131 रन से हराया

 

कानपुर 9 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में बाबे लालू जसराई और स्पोर्टिंग यूनियन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

पहला मैच (मैदान – पी०ए०सी०)

पहले बल्लेबाजी करते हुए खेरापति की टीम 21.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से साहित्य शुक्ला ने 32 रन और आर्यन सक्सेना ने 23 रन का योगदान दिया। बाबे लालू की ओर से अमिषेक वर्मा ने 24 रन देकर 3 विकेट, जबकि मधुर, संविद्ध खन्ना और सिद्धार्थ स्वरूप ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबे लालू जसराई की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से मोनू पाल ने 55 रन नाबाद और अमित कुमार ने 41 रन की उपयोगी पारी खेली। खेरापति की ओर से आर्यन सक्सेना ने 1 विकेट लिया।

दूसरा मैच (मैदान – सप्प्रू)

दूसरे मुकाबले में स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 251 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वित त्रिपाठी ने शानदार 75 रन, हिमांशु ने 57 रन और प्रतीक ने 29 रन का योगदान दिया।

एवरो क्लब की ओर से शिवम यादव ने 54 रन देकर 3 विकेट और स्पर्श तिवारी ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए।

251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरो क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से फराज अहमद ने 44 रन और आशीष गेहरोत्रा ने 20 रन बनाए।

स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से अनुराग तिवारी और कार्तिक तिवारी ने 3-3 विकेट, जबकि सम्राट सिंह चंदेल ने 2 विकेट हासिल किए।

इस प्रकार स्पोर्टिंग यूनियन ने यह मुकाबला 131 रन से जीत लिया।

Leave a Comment