- स्व. गीता गुप्ता मेमोरियल 7 ‘ए’ साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 27 व 28 जून को
- टर्फिनी एंटरटेनमेंट ग्राउंड में जुटेंगी शहर की फुटबॉल टीमें
- प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर
कानपुर, 20 जून।
जिला फुटबॉल संघ, कानपुर नगर से मान्यता प्राप्त स्व. गीता गुप्ता मेमोरियल 7 ‘ए’ साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 27 एवं 28 जून को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन टर्फिनी एंटरटेनमेंट ग्राउंड, मैनावती मार्ग, आजाद नगर, कानपुर में होगा।
टूर्नामेंट में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की फुटबॉल टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।
इच्छुक टीमें करा सकती हैं पंजीकरण
प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें अपने पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए अमित नारंग (9935830620) तथा दिव्याश गुप्ता (9026087868) से संपर्क कर सकती हैं।
आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।