नान चाकू को भारत सरकार की मान्यता दिलाने के प्रयास तेज

 

  • नानचाकू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियो ने पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चैयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा से की शिष्टाचार भेंट

कानपुर, 31 जुलाई। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी व सदस्यों ने पूर्व खेल मंत्री एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर से 29 जुलाई को दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की संगठन के महामंत्री सचिव एवं फाउंडर बाबुल वर्मा, उपाध्यक्ष राज प्रकाश शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय कुशवाहा द्वारा इस शिष्टाचार भेंट में अनुराग ठाकुर से नानचाकू खेल को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के लिए आग्रह किया गया। उन्होंने भी खेल की पूरी जानकारी लेते हुए आश्वासन दिया कि नानचाकू खेल देश की बेटियों व महिलाओं में सेल्फ डिफेंस के रूप में बहुत मददगार है। हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने तुरंत ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चैयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा से मिलवाया। उन्होंने कहा पेरिस ओलंपिक के लिए पेरिस जाना है। उसके बाद हम आपसे मुलाकात का समय देंगे और उन्होंने सेक्रेटरी से संपर्क करने का आदेश दिया। यथासंभव अगले महीने मिलने का वादा किया। यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव एवं फाउंडर बाबुल वर्मा ने दी। यह जानकारी मिलते ही संगठन के चैयरमैन डॉक्टर रोहित सक्सेना, अध्यक्ष विजय कपूर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुरी, विकास दुबे, उत्तर प्रदेश सेक्रेटरी योगेंद्र शर्मा, नकुल, अमन ने मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी।

Leave a Comment