डॉ. पंकज जैन (जल योगी) को मिला ‘आयुष प्रतिभा अवार्ड’

 

 

  • अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन 2025 में कानपुर का नाम किया रोशन

Kanpur 8 April: 4 से 6 अप्रैल 2025 के बीच होटल सौरा, आगरा में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2025 का भव्य समापन हुआ। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित कई विदेशी चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। कुल 150 से अधिक चिकित्सकों ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कानपुर के जल योगी डॉ. पंकज जैन की विशेष उपलब्धि

कानपुर से जाने-माने जल योग विशेषज्ञ और 15 विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. पंकज जैन ने सम्मेलन में अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई। उन्हें आयुष चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आयुष प्रतिभा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री के हाथों मिला सम्मान

इस सम्मान को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी ने प्रदान किया। डॉ. जैन की इस उपलब्धि पर कानपुर व चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

डॉ. जैन की सफलता से प्रेरित हो रहे युवा

डॉ. पंकज जैन की यह उपलब्धि आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जल योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मानवता की सेवा में उनका समर्पण सराहनीय है।

 

Leave a Comment