सीबीएसई क्लस्टर IV एथलेटिक्स में डीपीएस कल्याणपुर बना विजेता

 

 

  • सीनियर वर्ग में 59 अंक लेकर दर्ज की उपलब्धि, 8 वर्षीय जैनब फातिमा ने 3000 मीटर में भी जीता रजत पदक

कानपुर। एटा में शुक्रवार को सम्पन्न हुई क्लस्टर IV एथलेटिक्स में डीपीएस कल्याणपुर सीनियर वर्ग में 59 अंक लेकर ओवर आल विजेता बना। अन्तिम दिन भी डीपीएस की 4×400 रिले दौड़ में अक्षरा, सुभी, सोनम, और अंशिका ने शानदार दौड़ का प्रदर्शन करते हुए 1 रजत पदक हासिल किया। हा.ज. में सोनम ने कांस्य पदक लिया। 8 वर्ष की जैनब फातिमा ने 3000 मी. दौड़ में रजत पदक लेकर स्टेडियम के सभी खिलाडियों का मन मोह लिया। गुरुवार को भी जैनब फातिमा ने रजत पदक हासिल किया था। डीपीएस कल्याणपुर ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण पदक, 8 सिल्वर पदक और 1 कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ अर्चना निगम ने खिलाड़ियों और उनके कोच दिनेश भदोरिया को बधाई दी।

Leave a Comment