- बाल निकुंज सदन, स्वरूप नगर में होगी प्रतियोगिता, सभी वर्गों के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
- यूपी क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का होगा चयन
कानपुर, 2 अक्टूबर।
पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से मंडलीय क्लासिक एवं इक्यूप्ड बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 तथा प्रथम डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 17 और 18 अक्टूबर को स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज सदन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता के माध्यम से 23 से 25 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का चयन भी किया जाएगा। संघ के अनुसार, टीम चयन के लिए उन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा, जो इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इंटर स्कूल खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका
प्रथम डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में विद्यालय के बोनाफाइड स्टूडेंट ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विद्यार्थियों की पात्रता का सत्यापन संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली खिलाड़ियों के पास सब-जूनियर वर्ग में कानपुर टीम में स्थान बनाने का अवसर रहेगा।
प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आयोजन स्थल पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव संदीप निगम से मोबाइल नंबर 9956222622 पर संपर्क किया जा सकता है।