शतरंज जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता संपन्न

 

9 एवं 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों का हुआ चयन

 

Kanpur 30 March: 9 वर्ष एवं 11 वर्ष से कम आयु वर्ग की शतरंज जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता आज स्थानीय “जे एम डी” स्कूल में कानपुर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 52 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन एवं परिणाम

  • 9 वर्ष एवं 11 वर्ष से कम ओपन वर्ग में पांच राउंड के मुकाबले खेले गए।
  • 9 वर्ष से कम बालिका वर्ग में सात राउंड के मुकाबले आयोजित हुए।
  • इस प्रतियोगिता से प्रत्येक वर्ग के तीन चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • 9 वर्ष से कम ओपन एवं बालिका वर्ग: 5-6 अप्रैल, सीतापुर
  • 11 वर्ष से कम ओपन वर्ग: 7-9 अप्रैल, सीतापुर

चयनित खिलाड़ी

  • 9 वर्ष से कम बालिका वर्ग

1. मायरा गुप्ता (5.5 अंक) – शीलिंग हाउस स्कूल

2. आव्या भरतिया (5.5 अंक) – जी डी गोयनका स्कूल

3. दृशा अग्रवाल (3 अंक) – शीलिंग हाउस स्कूल

रिजर्व खिलाड़ी: हृदया सिंह (श्री राम एजुकेशन सेंटर)

  • 9 वर्ष से कम ओपन वर्ग

1. अभिषेक राज चौधरी (4 अंक) – गार्डेनिया पब्लिक स्कूल

2. अतीक्ष मिश्रा (3.5 अंक) – डी पी एस कल्याणपुर

3. आयुष्मान बोहरा (3 अंक) – डी पी एस कल्याणपुर

रिजर्व खिलाड़ी: अधिराज राठौर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय), माधव पांडे (सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर)

  • 11 वर्ष से कम ओपन वर्ग

1. दक्ष सुराना (5 अंक) – डॉo विo स्वरूप H2 ब्लॉक किदवई नगर

2. अद्विक महेश्वरी (4 अंक) – डॉo वीo स्वरूप एजुकेशन सेंटर H2 ब्लॉक

3. अविघन गुप्ता (4 अंक) – सेठ आनंदराम जयपुरिया

4. रियांश कुमार (3.5 अंक) – सर पद्म पंत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर

सम्मान समारोह

प्रतियोगिता के उपरांत चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक की भूमिका राजेश शर्मा, कमल खेमानी, व रामजी शर्मा ने निभाई।

कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की और उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Comment