- कानपुर के जूनियर और सीनियर तीरंदाजों के चयन के लिए किदवई नगर ग्राउंड में होगा ट्रायल
कानपुर, 11 सितंबर।
बाराबंकी में आयोजित होने वाली 12वीं प्रादेशिक सीनियर एवं जूनियर आर्चरी प्रतियोगिता-2026 में कानपुर नगर की टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय तीरंदाजी चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर नगर की ओर से यह ट्रायल 12 एवं 13 सितंबर 2026 को किदवई नगर स्थित घनश्याम दास शिवकुमार नागरिक हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा।
दोनों दिन चयन प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के मध्य होगी। ट्रायल में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के इच्छुक और योग्य खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित खिलाड़ी बाराबंकी में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में कानपुर नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रादेशिक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 26-27 सितंबर तथा जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 28-29 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है। जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भारत अवस्थी के निर्देशन में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।
संघ ने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। खिलाड़ियों को अपने आवश्यक Archery Equipment तथा मूल/आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। संघ ने खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से ट्रायल के दौरान अनुशासन, समय की पाबंदी और खेल भावना बनाए रखने की अपील की है।
Archery, Archery Trial, District Selection, Kanpur, Junior Archery, Senior Archery, Sports Trial, Barabanki, Uttar Pradesh Archery, Archery Championship