दिनेश मिश्रा एकादश की शानदार जीत

 

 

 

  • सिद्धार्थ सिन्हा के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर सुरेन्द्र तिवारी एकादश को हराया

 

कानपुर, 14 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मुकाबले में दिनेश मिश्रा एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरेन्द्र तिवारी एकादश को 81 रनों से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश मिश्रा एकादश ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ सिन्हा ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि राघवेन्द्र पाल ने 34, रिशु पाल ने 27 और अभिक जेफ ने नाबाद 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। सुरेन्द्र तिवारी एकादश की तरफ से प्रफुल्ल कश्यप ने 41 रन देकर 3 विकेट तथा स्पर्श राजपूत ने 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरेन्द्र तिवारी एकादश की पूरी टीम 28 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। मृदुल सिंह ने 31 रन बनाए, जबकि मोएजिज अब्बास 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश मिश्रा एकादश की ओर से अमित ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। रिशु पाल और अर्थव अवस्थी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इस जीत के साथ दिनेश मिश्रा एकादश ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन दर्ज कराया।

Leave a Comment